मुख्यमंत्री धामी से मिले हेम आर्या, क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर की अहम चर्चा
जनता की आवाज लेकर पहुंचे देहरादून, विकास कार्यों को लेकर सौंपा सुझाव पत्र
रिपोर्ट सत्य प्रकाश
नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा नेता और नैनीताल विधानसभा से संभावित दावेदार हेम आर्या ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
हेम आर्या ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी कई गांव मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण तेज करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया।
लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं हेम आर्या
हेम आर्या लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों के सुख-दुख में शामिल होने और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने के कारण उनकी पहचान एक सरल और स्वच्छ छवि वाले नेता के रूप में बनी हुई है।
क्षेत्र में जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेम आर्या हर समय आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहते हैं और बिना भेदभाव जनसेवा करते हैं।
नैनीताल विधानसभा में मजबूत हो रही दावेदारी
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हेम आर्या की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान से नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में उनकी दावेदारी मजबूत होती दिखाई दे रही है। भाजपा संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
मुलाकात के बाद हेम आर्या ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।


