मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बरेली में प्रवेश उत्सव का आयोजन
रिपोर्ट सत्य प्रकाश
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया, जिसे स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देखा।
इसी क्रम में जनपद बरेली के अर्बन हाट स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं हरुगला विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके उत्कृष्ट विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन और जागरूकता रैली को जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना