Home Bareilly मोहर्रम को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति एवं सौहार्द...

मोहर्रम को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

0

मोहर्रम को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, समिति सदस्यों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से आपसी समन्वय, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मोहर्रम के जुलूसों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्गों, समय-सारिणी तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सभी समुदायों के लोगों से भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे मोहर्रम पर्व पूर्ण श्रद्धा, गरिमा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version