Home Uttar Pradesh यूपी के 6 जिलों को मिलेगी न्यायिक सौगात: चंदौली में 286 करोड़...

यूपी के 6 जिलों को मिलेगी न्यायिक सौगात: चंदौली में 286 करोड़ के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास आज

0
Oplus_0

 

यूपी के 6 जिलों को मिलेगी न्यायिक सौगात: चंदौली में 286 करोड़ के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास आज

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया जिलों के लिए न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

करीब 286 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 9 मंजिला अत्याधुनिक न्यायालय भवन न्यायिक सुविधाओं को नई ऊंचाई देगा। परिसर में 37 न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैंबर, भव्य सभागार, पार्क, फूड कोर्ट और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि न्यायिक कार्यों की गति और गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version