Home Uttar Pradesh यूपी में आठ साल में 256 दुर्दांत अपराधी ढेर, 10 हजार से...

यूपी में आठ साल में 256 दुर्दांत अपराधी ढेर, 10 हजार से अधिक घायल मेरठ जोन सबसे आगे

0

यूपी में आठ साल में 256 दुर्दांत अपराधी ढेर, 10 हजार से अधिक घायल मेरठ जोन सबसे आगे

फिरोज खान भास्कर टुडे

15,700 से ज्यादा एनकाउंटर में 32 हजार गिरफ्तार, गाजियाबाद कमिश्नरेट में सर्वाधिक अपराधी मारे गए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कानून-व्यवस्था मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते करीब आठ वर्षों में 15,726 मुठभेड़ें कीं। इन कार्रवाइयों में 256 दुर्दांत अपराधियों को ढेर, 10,324 अपराधी घायल, और 31,960 को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अपराधियों से मोर्चा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए और 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए।

प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्रवाई मेरठ जोन में हुई, जहां कुल 4,453 मुठभेड़ें दर्ज की गईं। इनमें 8,312 अपराधी गिरफ्तार, 3,131 घायल और 85 कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारे गए। इस दौरान 461 पुलिसकर्मी घायल हुए और दो जवानों ने ड्यूटी के दौरान शहादत दी।

वाराणसी और आगरा जोन में भी बड़ी कार्रवाई

वाराणसी जोन में पुलिस ने 1,108 मुठभेड़ों में 2,128 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसमें 27 अपराधी ढेर हुए जबकि 688 अपराधी और 99 पुलिसकर्मी घायल हुए।
वहीं आगरा जोन में 2,374 मुठभेड़ें हुईं, जिनमें 5,631 अपराधी गिरफ्तार किए गए, 816 अपराधी घायल हुए और 22 अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान 59 पुलिसकर्मी घायल हुए।

कमिश्नरेटों में गाजियाबाद सबसे आगे

कमिश्नरेट स्तर पर गाजियाबाद में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए। यहां 736 मुठभेड़ों में 13 अपराधी मारे गए।
इसके अलावा

लखनऊ: 138 मुठभेड़, 12 अपराधी ढेर

गौतमबुद्धनगर: 1,117 मुठभेड़, 9 अपराधी मारे गए

वाराणसी: 131 मुठभेड़, 7 अपराधी ढेर

कानपुर: 234 मुठभेड़, 4 अपराधी मारे गए

आगरा: 458 मुठभेड़, 7 अपराधी ढेर

प्रयागराज: 141 मुठभेड़, 6 अपराधी ढेर

मिशन शक्ति के तहत बढ़ी सख्ती

प्रदेश में महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा और कसा है। बीते 20 दिनों में एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर हुए हैं।

हाल ही में मेरठ में एक बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले 25 हजार के इनामी अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को मुठभेड़ में मार गिराया गया, जिसने प्रदेश पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर साबित किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version