राजेन्द्र सागर बने बरेली मंडल के मीडिया कोऑर्डिनेटर
फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह
बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यूपी की बने आवाज़’ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला प्रवक्ता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे राजेन्द्र सागर को बरेली मंडल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर की गई है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के तहत उत्तर प्रदेश में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में मीडिया विभाग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले एवं शहर स्तर पर नए प्रवक्ताओं और मीडिया कोऑर्डिनेटरों को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया जा रहा है।
पार्टी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि राजेन्द्र सागर की सक्रियता, कर्मठता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें बरेली मंडल का कोऑर्डिनेटर जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद राजेन्द्र सागर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जननायक राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करते हुए नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य आगे भी करते रहेंगे।
नियुक्ति की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एवं डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशु अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता एवं पश्चिमी जोन कोऑर्डिनेटर डॉ. के. बी. त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पीलीभीत कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी, सेवा दल जिलाध्यक्ष अवनीश बख्शी, टोनू सरदार, इक़बाल सिंह बाले, उमेश आर्या, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, संगीता कौशल, अकील अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष क़ासिम कश्मीरी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


