रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा का आल इंडिया मुस्लिम जमात ने किया स्वागत
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले -भारत-रूस रिश्ते हमेशा रहे हैं मजबूत, रक्षा सहयोग पर हो सकते हैं अहम फैसले
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने दोस्ताना संबंध रहे हैं, जो समय-समय पर और मजबूत होते चले गए हैं।
मौलाना रजवी ने अपने बयान में कहा कि भारत और रूस की शीर्ष नेतृत्व की बैठक से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौते होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा,“मैं रूस के राष्ट्रपति विलादिन पुतीन की भारत आमद पर दिल की गहराइयों से स्वागत करता हूँ। भारत और रूस की दोस्ती हमेशा बराबरी और भरोसे पर टिकी रही है।”
रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में बड़े फैसलों की उम्मीद
मौलाना ने कहा कि भारत ने आर्थिक, सांस्कृतिक और रक्षा क्षेत्र में पहले भी रूस के साथ कई अहम सहयोग किए हैं। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से विशेषकर रक्षा साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दोनों नेता क्षेत्रीय सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और सामरिक साझेदारी पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
अमेरिका-कनाडा से उतार-चढ़ाव, रूस रहा भरोसेमंद साझेदार
मौलाना ने आगे कहा कि भारत के अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से भी संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन इन रिश्तों में उतार-चढ़ाव आता रहा है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
इसके उलट रूस के साथ भारत के रिश्ते हमेशा स्थिर और साझेदारी आधारित रहे हैं।
मोदी से देश को मजबूती देने की उम्मीदें
मौलाना रजवी ने कहा कि भारत के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी उम्मीदें हैं। देश की मजबूती, अखंडता और एकता के लिए मोदी सरकार से सकारात्मक कदमों की अपेक्षा की जा रही है।


