लंबित आवासीय–व्यावसायिक आवंटनों को बड़ी राहत: सीएम योगी ने ‘ओटीएस–2026’ लागू करने के दिए निर्देश
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वर्षों से लंबित आवासीय एवं व्यावसायिक आवंटनों के त्वरित निस्तारण के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस–2026)’ लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बकाया और विवादित मामलों का त्वरित, पारदर्शी और जनकेंद्रित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना का स्वरूप मानवीय, न्यायसंगत और व्यावहारिक हो, ताकि आम नागरिकों को वास्तविक राहत मिल सके।
सीएम योगी ने एकमुश्त भुगतान करने पर उपयुक्त छूट तथा किस्तों में भुगतान का विकल्प देने पर जोर दिया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए, जिससे आवंटियों को राहत मिले और विभागीय राजस्व भी मजबूत हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की जानकारी सभी पात्र आवंटियों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने डिफॉल्टर मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी और आवासीय योजनाओं को नई गति प्राप्त होगी।
सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता से जुड़े मामलों का समाधान संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि शासन पर लोगों का भरोसा और मजबूत
