Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshलखनऊ: यूपी में बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी, राजधानी में जोरदार प्रदर्शन 

लखनऊ: यूपी में बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी, राजधानी में जोरदार प्रदर्शन 

 

लखनऊ: यूपी में बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी, राजधानी में जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बैंक कर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही, जिससे राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। लखनऊ में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “आवाज़ दो हम एक हैं” और “इस गूंगी-बहरी सरकार को एक झटका और दो” जैसे नारे लगाए।

बैंक कर्मियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू की जाए। कर्मचारियों के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था में कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे न केवल कर्मचारियों पर असर पड़ रहा है बल्कि ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते आम उपभोक्ताओं को बैंक से जुड़े कई जरूरी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments