Home हल्द्वानी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद, नैनीताल...

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद, नैनीताल के युवाओं ने भी की सहभागिता

0

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद, नैनीताल के युवाओं ने भी की सहभागिता

नैनीताल, हरीश भाकुनी। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (VVVP) के तहत देश के 245 जनपदों से चयनित 403 युवा प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास, विकसित भारत @2047 के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। नैनीताल से प्रतिभागी युवराज सिंह और पीयूष हरबोला ने संवाद में भाग लिया, जबकि माय भारत के 20 स्वयंसेवक एनआईसी सेंटर, जिला कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, माय भारत एवं एनआईसी नैनीताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद के बाद प्रतिभागियों ने सीमांत क्षेत्रों के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।              सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी कुमाऊं 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version