Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedविधवा से 30 लाख की उगाही का प्रयास!

विधवा से 30 लाख की उगाही का प्रयास!

विधवा से 30 लाख की उगाही का प्रयास!

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

जमीन सौदे में करोड़ों का लेनदेन,धमकियों से दहशत में महिला

बरेली। थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र के ग्राम सैदपुर हॉकिंस निवासी एक पीड़ित विधवा ने बरेली ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर भूमि सौदे के नाम पर करोड़ों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी, रंगदारी व जान से मारने की धमकियों का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि पूरा पैसा लौटाने के बावजूद आरोपी उससे 30 लाख रुपये की अवैध उगाही कर रहे हैं और उसकी बची जमीन कब्जाने की फिराक में हैं।

1051 वर्गमीटर की जमीन, 74.64 लाख का सौदा पूरा हिसाब चुकाने का दावा

आवेदिका राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. धर्मवीर के अनुसार, उनके पास गांव में कई गाटों की कुल 1051 वर्गमीटर भूमि है। इसी में से 601 वर्गगज जमीन 30 लाख रुपये में धीरेन्द्र पाल नामक व्यक्ति से मौखिक रूप से तय हुई, जिसकी गवाही ग्रामीण शंकरलाल और सतपाल ने दी।

महिला के मुताबिक धीरेन्द्र पाल ने रकम सीधे अपने साथी अनुज कुमार गंगवार, प्रवेश कुमार और निर्देश त्यागी के बैंक खातों के माध्यम से RTGS द्वारा भेजी, जबकि महिला का पहले इन लोगों से कोई संबंध नहीं था। बाद में आवेदिका ने चार बैनामे कर कुल 74 लाख 64 हजार रुपये प्राप्त किए, जिसमें हिसाब के अनुसार धीरेन्द्र पाल को 44 लाख 64 हजार रुपये लौटाने थे।

“पूरा पैसा और मुनाफा दे चुकी हूं”विधवा का दावा

राजेश्वरी देवी का कहना है कि उन्होंने धीरेन्द्र पाल के कहने पर दो किस्तों—29 और 30 जुलाई—में उसके ही बैंक खाते में 14.5 लाख रुपये जमा किए, जबकि बाकी रकम नकद सौंप दी।

महिला के अनुसार वह धीरेन्द्र पाल को मूल धन के साथ-साथ 14.64 लाख रुपये मुनाफा भी दे चुकी हैं। उनके पास सभी लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।

“30 लाख दो या जमीन दे दो” धमकियों के आरोप

विधवा ने आरोप लगाया कि पैसा मिलने के बाद भी धीरेन्द्र पाल और उसके तीन साथी “बैंक एंट्री निरस्त कराने” का बहाना बनाकर दोबारा 30 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी लगातार उसे और उसकी नाबालिग बेटियों को उठाने की धमकी दे रहे हैं।

12 नवंबर को धीरेन्द्र पाल कथित रूप से उसके घर पहुंचा और दबाव बनाते हुए कहा
“या तो 30 लाख दो, या बची जमीन का बैनामा कर दो।”

महिला का आरोप है कि चारों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और विभिन्न थानों में इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनका काम विवाद खड़ा कर जमीनों पर कब्जा करना और रंगदारी वसूलना है।

एफआईआर की मांग, पुलिस कार्रवाई की गुहार

राजेश्वरी देवी ने एसएसपी से मांग की है कि थाना इज़्ज़तनगर पुलिस को आदेशित किया जाए कि आरोपियों के खिलाफ धमकी, उगाही, धोखाधड़ी, जबरन कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments