Monday, April 27, 2026
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशशादी के तीन माह में ही उजड़ा सुहाग: सनातनी अंजू ने पति...

शादी के तीन माह में ही उजड़ा सुहाग: सनातनी अंजू ने पति की गला दबाकर की हत्या, एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने की कोशिश

शादी के तीन माह में ही उजड़ा सुहाग: सनातनी अंजू ने पति की गला दबाकर की हत्या, एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने की कोशिश

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

श्रीगंगानगर (राजस्थान)।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने के भीतर ही पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी अंजू ने पहले इस घटना को सड़क हादसा बताकर पुलिस और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक आशीष कुमार की शादी तीन माह पहले ही अंजू से हुई थी। घटना वाले दिन अंजू और आशीष घर से पैदल घूमने के लिए निकले थे। कुछ समय बाद आशीष की मौत की खबर सामने आई, जिसे पत्नी ने एक्सीडेंट बताया।

हालांकि, पुलिस जांच के दौरान जब मौके की बारीकी से जांच की गई तो किसी भी तरह के सड़क हादसे के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें आशीष के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद पुलिस ने मामला हत्या में तब्दील कर दिया। संदेह के आधार पर पत्नी अंजू से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें कई विरोधाभासी बयान सामने आए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ और जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments