Home Uncategorized ससुराल जा रहे युवक से लूट, विरोध करने पर हमला

ससुराल जा रहे युवक से लूट, विरोध करने पर हमला

0

ससुराल जा रहे युवक से लूट, विरोध करने पर हमला

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा इलाके में शनिवार रात एक युवक से बदमाशों ने करीब 2 लाख रुपये की सोने की चैन लूट ली। युवक जब विरोध करने लगा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

पीड़ित ने लगाई इंस्पेक्टर से गुहार

घटना के बाद निराश पीड़ित युवक ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि बदमाश अचानक आए और लूटपाट कर फरार हो गए।

प्रभारी निरीक्षक को मिली जांच की जिम्मेदारी

घटना की जानकारी मिलते ही मामला तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुँच गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर, बरेली को पूरे प्रकरण की जांच करने और इसमें आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version