Home Uncategorized 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बरेली में भव्य आगाज,

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बरेली में भव्य आगाज,

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बरेली में भव्य आगाज,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

देशभर से 840 खिलाड़ी पहुंचे मैदान में

बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के खेल मैदान में मंगलवार को खेलों का महाकुंभ शुरू हुआ। यहां 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक/बालिका वर्ग) का उद्घाटन राज्य मंत्री गुलाब देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के साथ ही मैदान जोश, उत्साह और देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। देशभर से आई 70 टीमों के 840 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने परेड के जरिए पूरे मैदान का माहौल जीवंत कर दिया। राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि खेल सिर्फ जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ हिस्सा लें।

इस मौके पर मंच पर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा और विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता बरेली के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, देशभक्ति गीत और पारंपरिक लोक कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। मैदान में तालियों की गूंज, झंडों की लहराती कतारें और खेल के प्रति बच्चों का उत्साह पूरे माहौल को ऊर्जा से भर रहा था।

मुख्य अतिथियों ने खेल मैदान का निरीक्षण किया और विभिन्न राज्यों से आई टीमों से मुलाकात की। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम सहित देश के लगभग सभी राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता सात दिनों तक चलेगी, जिसमें अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की टीमें मुकाबले खेलेंगी। विजेता टीमों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

पूरे परिसर में खेल भावना, एकता और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

बरेलीवासियों के लिए यह आयोजन गौरव का क्षण है, जिसने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर खेल मानचित्र पर प्रमुखता से दर्ज कराया है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version