Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomePoltical77वें यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी सहित मंत्रिमंडल...

77वें यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी सहित मंत्रिमंडल ने किया भव्य स्वागत

 

77वें यूपी स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी सहित मंत्रिमंडल ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट : लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी गृह मंत्री का अभिनंदन किया। अमित शाह यूपी स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ आए हैं, जिससे समारोह का राजनीतिक और प्रशासनिक महत्व और बढ़ गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अमित शाह का स्वागत किया। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी उनकी अगवानी की।

राजधानी लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को लेकर भाजपा नेतृत्व और योगी सरकार के मंत्रियों की व्यापक मौजूदगी देखी गई। गृह मंत्री अमित शाह की सहभागिता से आयोजन को खास राजनीतिक संदेश और मजबूती मिली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments