Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshजेल से पेशी पर ले जाते समय गोली लगने से घायल विनय...

जेल से पेशी पर ले जाते समय गोली लगने से घायल विनय त्यागी की मौत, परिवार ने पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप

 

जेल से पेशी पर ले जाते समय गोली लगने से घायल विनय त्यागी की मौत, परिवार ने पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

लक्सर/हरिद्वार/मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर निवासी विनय त्यागी की आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दिन जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय उन्हें गोली लगी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के उनकी मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने इस पूरे मामले को साजिशन हत्या करार देते हुए सीधे तौर पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि या तो पुलिस ने खुद हत्या की है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या कराई गई है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से मामले की पड़ताल की मांग की है।

वहीं पुलिस का दावा है कि इस मामले में दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विनय त्यागी पर हमला पूर्व नियोजित था और इसके पीछे आपसी रंजिश या आर्थिक लेनदेन का एंगल सामने आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण का संबंध उत्तराखंड और गाजियाबाद से जुड़े लगभग 750 करोड़ रुपये के कथित खेल से बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विनय त्यागी इस बड़े आर्थिक नेटवर्क की अहम कड़ी थे और उनकी मौत के साथ ही कई राज दफन हो गए। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही है।

घटना के बाद लक्सर, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि

 क्या यह पुलिस की चूक थी या साजिशन हत्या?

750 करोड़ के कथित खेल में और कौन-कौन शामिल है?

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments