Monday, July 27, 2026
Google search engine
HomeBareillyएक पेड़ माँ के नाम' महाभियान में डीएम अविनाश सिंह ने किया...

एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान में डीएम अविनाश सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान में डीएम अविनाश सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पौधारोपण कर जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल का महत्व बताया। इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई।

डीएम अविनाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित निगरानी की जाए और उनकी शत-प्रतिशत जीवितता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे बड़े होकर पर्यावरण को समृद्ध करें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments