Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकारगिल के अमर वीरों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का नमन, शहीद...

कारगिल के अमर वीरों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का नमन, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कारगिल के अमर वीरों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का नमन, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी, हरीशभाकुनी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भोटिया पड़ाव स्थित शहीद स्मारक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

एसएसपी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा और उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। जनपद नैनीताल पुलिस ने कारगिल के अमर वीरों को शत-शत नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments