Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeहल्द्वानीकारगिल के अमर वीरों को नमन: हल्द्वानी में शौर्य दिवस समारोह, वीर...

कारगिल के अमर वीरों को नमन: हल्द्वानी में शौर्य दिवस समारोह, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

कारगिल के अमर वीरों को नमन: हल्द्वानी में शौर्य दिवस समारोह, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
                                                                              महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*                                                          
हल्द्वानी, हरीश भाकुनी।कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” पूरे सम्मान और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
दिन की शुरुआत हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा से हुई, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीर जवानों के परिजनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद एमबीपीजी कॉलेज सभागार में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में श्रीमती जयंती देवी, श्रीमती उमा देवी, श्रीमती अनीता कुमारी सहित नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा और नायक सूबेदार गंगा सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कतियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शौर्य दिवस समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा व देशभक्ति का संदेश देता रहेगा।

वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित*

कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments