MBPG छात्रसंघ चुनाव में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 9वें राउंड में मेहुल शाह से 206 वोट आगे

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

MBPG छात्रसंघ चुनाव में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 9वें राउंड में मेहुल शाह से 206 वोट आगे

 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है। 9वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। आर्यन बेलवाल को अब तक 924 वोट मिले हैं।

 

वहीं, NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 718 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट 529 वोट पर हैं। इस तरह 9वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 206 वोट आगे चल रहे हैं।

 

मतगणना के अभी और राउंड बाकी हैं। ऐसे में आने वाले राउंड में प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर कितना बदलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। हर राउंड के साथ एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई