MBPG छात्रसंघ चुनाव में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 466 वोटों से धमाकेदार जीत
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रमुख महाविद्यालय MBPG डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज करते हुए बाजी अपने नाम कर ली।
18 राउंड की मतगणना के बाद आर्यन बेलवाल को 1,723 वोट मिले। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 1,257 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आर्यन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह को 466 वोटों के अंतर से हराया।
मतगणना के दौरान आर्यन बेलवाल ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी और अंतिम राउंड तक अपनी बढ़त कायम रखी। परिणाम घोषित होने के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
आर्यन बेलवाल ABVP से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने चुनाव में ABVP के धीरज बिष्ट और NSUI के मेहुल शाह को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद का अंतिम परिणाम
– आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 1,723 वोट
– मेहुल शाह (NSUI) — 1,257 वोट
– धीरज बिष्ट (ABVP) — 988 वोट
466 वोटों की निर्णायक बढ़त के साथ आर्यन बेलवाल MBPG कॉलेज छात्रसंघ के नए अध्यक्ष चुने गए।





