कन्नौज के दरोगा पर कार चोरी का आरोप, इटावा में दर्ज हुआ मुकदमा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

कन्नौज के दरोगा पर कार चोरी का आरोप, इटावा में दर्ज हुआ मुकदमा

रिपोर्ट राजेश सिंह 

कन्नौज / इटावा।

कन्नौज जिले के ठठिया थाने में तैनात एक दरोगा पर ‘पार्ट टाइम’ चोरी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक दरोगा राकेश पटेल ने इटावा में भारतीय किसान यूनियन की नेता सरिता यादव की लग्जरी कार चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि सरिता यादव की कार इटावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में खड़ी थी। आरोप है कि दरोगा सिविल कपड़ों में वहां पहुंचे, कार का शीशा तोड़ा और मास्टर चाबी की मदद से गाड़ी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की पहचान दरोगा राकेश पटेल के रूप में होने का दावा किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इटावा जिले के बकेवर थाने में दरोगा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रमुख बिंदु:

कन्नौज के ठठिया थाने में तैनात दरोगा पर आरोप

इटावा सीएचसी से लग्जरी कार चोरी

शीशा तोड़कर मास्टर चाबी से गाड़ी ले जाने का आरोप

सीसीटीवी से पहचान, बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज

विभागीय जांच शुरू

मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई