हल्द्वानी: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

हल्द्वानी: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी।

 

नैनीताल जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास से एक युवक को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौ0 असलम उर्फ शानू (32 वर्ष), पुत्र मौ0 अशरफ, निवासी इंद्रानगर बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

 

20 इंजेक्शन बरामद

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित इंजेक्शन बरामद किए हैं:

 

– 10 इंजेक्शन B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride Injection), 2 ML

– 10 इंजेक्शन AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP), 10 ML

 

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

ऊंचे दामों पर बेचने की बात आई सामने

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह 23 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र के किसी मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आया था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

1. उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर

2. हेड कांस्टेबल मनोज कुमार

3. कांस्टेबल ललित नाथ

 

भास्कर न्यूज24

कुमाऊं से उत्तर प्रदेश तक खबरों की नई पहचान

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई