Friday, June 12, 2026
Google search engine
HomeBareillyDIG अजय कुमार साहनी का बड़ा एक्शन: 8 महीने में 98 मुठभेड़,...

DIG अजय कुमार साहनी का बड़ा एक्शन: 8 महीने में 98 मुठभेड़, 175 बदमाश गिरफ्तार, 2 ढेर

DIG अजय कुमार साहनी का बड़ा एक्शन: 8 महीने में 98 मुठभेड़, 175 बदमाश गिरफ्तार, 2 ढेर

बरेली परिक्षेत्र में जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में 83 अपराधी जेल भेजे गए, 4.98 करोड़ की संपत्ति जब्त

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को अमलीजामा पहनाते हुए बरेली परिक्षेत्र पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में 1 अक्टूबर 2025 से 31 मई 2026 तक बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों में कुल 98 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इन अभियानों में 175 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 129 बदमाश पुलिस कार्रवाई में घायल हुए। दो इनामी अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। कार्रवाई के दौरान 39 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि हत्या, लूट, डकैती, गोवध, अपहरण और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बदायूं के चर्चित एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई भी की गई।

जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली में सबसे अधिक 44 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 76 अपराधी गिरफ्तार हुए, 57 घायल हुए और दो बदमाश मारे गए। बदायूं में 27 मुठभेड़ों में 53 गिरफ्तारी और 38 बदमाश घायल हुए। पीलीभीत में 14 मुठभेड़ों में 22 अपराधी गिरफ्तार और घायल हुए, जबकि शाहजहांपुर में 13 मुठभेड़ों में 24 अपराधी गिरफ्तार तथा 12 घायल हुए।

संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत 23 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 83 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अपराध से अर्जित 4 करोड़ 98 लाख 32 हजार 514 रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments