Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar PradeshIRCTC का सख्त आदेश: ट्रेनों और स्टेशनों पर खाने की तय हुई...

IRCTC का सख्त आदेश: ट्रेनों और स्टेशनों पर खाने की तय हुई अधिकतम कीमतें, ज्यादा वसूली पर 139 पर शिकायत

IRCTC का सख्त आदेश: ट्रेनों और स्टेशनों पर खाने की तय हुई अधिकतम कीमतें, ज्यादा वसूली पर 139 पर शिकायत

भास्कर न्यूज24/न्यूज एजेंसी 

नई दिल्ली। रेल यात्रियों को महंगे खाने से राहत देते हुए IRCTC (भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने की वस्तुओं की अधिकतम कीमतें तय कर दी हैं। इन तय दरों से अधिक वसूली अब नहीं की जा सकेगी।

IRCTC के अनुसार स्टेशन पर मिलने वाला खाना ट्रेन की तुलना में 10 रुपये सस्ता और ट्रेन में वही खाना 10 रुपये महंगा होगा। यह व्यवस्था मेल, एक्सप्रेस और हमसफ़र ट्रेनों पर लागू होगी।

तय की गई प्रमुख दरें इस प्रकार हैं—

चाय: 5 रुपये

टी-बैग चाय व कॉफी: 10 रुपये

नाश्ता (कटलेट, इडली, वड़ा, उपमा, पोंगल): 40 रुपये

ऑमलेट: ट्रेन में 50 रुपये, स्टेशन पर 45 रुपये

पूरी थाली / वेज बिरयानी: ट्रेन में 80 रुपये, स्टेशन पर 70 रुपये

एग करी थाली: 90 रुपये

चिकन करी थाली: 130 रुपये

IRCTC ने साफ किया है कि यदि कोई वेंडर या पेंट्री स्टाफ तय दरों से अधिक पैसे मांगता है, तो यात्री तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से मेन्यू का पीडीएफ डाउनलोड कर सफर के दौरान रेट चेक कर सकते हैं।

इस फैसले से यात्रियों को पारदर्शिता मिलेगी और खाने के नाम पर हो रही मनमानी वसूली पर लगाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments