Home Uttarakhand एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आगामी VVIP भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में...

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आगामी VVIP भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में जारी रेड अलर्ट के चलते पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान जारी

0

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आगामी VVIP भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में जारी रेड अलर्ट के चलते पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान जारी

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

130 होटल ढाबों, सार्वजनिक स्थानों, 08 बैरियरों पर चलाया सघन चैकिंग अभियान

413 लोगों के किए सत्यापन

जनपद नैनीताल में आगामी दिनों में राष्ट्रपति भारत गणराज्य का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर डॉ मंजूनाथ टि०सि० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी टीमों द्वारा आज प्रातः से सायं तक अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगभग 130 होटल/ढाबे चेक किए गए, 413 लोगो का सत्यापन किया गया है। अनियमितता पाये जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही बी.डी.एस., स्वान दल द्वारा लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version