Home Uttarakhand रजत जयंती समारोह के अंतर्गत ग्राम परबड़ा में पशु प्रदर्शनी का सफल...

रजत जयंती समारोह के अंतर्गत ग्राम परबड़ा में पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन

0

रजत जयंती समारोह के अंतर्गत ग्राम परबड़ा में पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर विकासखण्ड धारी के ग्राम परबड़ा में पशुपालन विभाग द्वारा एकदिवसीय पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 40 पशुपालकों के लगभग 55 पशुओं ने प्रतिभाग किया।

प्रदर्शनी में श्री भ्यूराज सिंह बिष्ट की संकर गाय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “चैम्पियन पशु” का खिताब जीता। इसके साथ ही श्री भ्यूराज सिंह, श्रीमती तारा देवी, श्रीमती कमला देवी एवं श्री नर सिंह के पशुओं ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में डा० रिजवाना एवं डा० पूजा जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती भगवती देवी द्वारा की गई। इस अवसर पर डेयरी अध्यक्ष श्री थान सिंह एवं सचिव श्री हरेंद्र सिंह ने पशुपालकों को पशु बीमा, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी।

प्रदर्शनी के संचालन की जिम्मेदारी डा० ए०के० रावत, वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी ने निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिल कुमार, नवराज, आशा, नेहा वर्मा एवं मोहन सिंह का सक्रिय सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version