Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar PradeshUP को मिलेगा जल्द बड़ा तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, FASTag टोल...

UP को मिलेगा जल्द बड़ा तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, FASTag टोल ट्रायल सफल

UP को मिलेगा जल्द बड़ा तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, FASTag टोल ट्रायल सफल

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और बड़ी बुनियादी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश का महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। 594 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य करीब 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। हाल ही में एक्सप्रेसवे पर FASTag टोल का ट्रायल सफल रहा, जिससे संचालन की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर बनने वाली सभी 1498 संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ते हुए मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा को बेहद आसान बना देगा। जहां पहले इस दूरी को तय करने में करीब 12 घंटे का समय लगता था, वहीं अब एक्सप्रेसवे के जरिए यह सफर मात्र 6 से 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

सूत्रों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होली के आसपास किए जाने की संभावना है। इसके शुरू होने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई रफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments