Home Uttar Pradesh अनुपम संदेश व ज़ी न्यूज़ परिवार ने अपने कार्यालय में हर्षोल्लास के...

अनुपम संदेश व ज़ी न्यूज़ परिवार ने अपने कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

0

अनुपम संदेश व ज़ी न्यूज़ परिवार ने अपने कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली।( विशेष संवाददाता)होली के पावन अवसर पर Anupam Sandesh और Zee News परिवार ने अपने कार्यालय परिसर में रंगों का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया। कार्यक्रम में अन्य मीडिया सहयोगियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा कीं। ढोलक और होली गीतों की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर अनुपम संदेश के धीरेंद्र सिंह यादव, सत्य प्रकाश अमित, शिवांशु भैया तथा ज़ी न्यूज़ के अजय कश्यप जी सहित कई मीडिया साथी उपस्थित रहे। सभी ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक बताते हुए सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।

कार्यालय में स्नेह और अपनत्व के माहौल में मनाया गया यह होली मिलन समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version