Home Bareilly बरेली में दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में...

बरेली में दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा, नकदी और बाइक बरामद

0

बरेली में दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा, नकदी और बाइक बरामद

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली में दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर के पास नहर कोठी जंगल बहड़ इलाके में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी जुबेद उर्फ जुबेर निवासी ग्राम मनपुर, थाना भुता, इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने 315 बोर के अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, 37,690 रुपये नकद तथा यूपी-25 ईएम-0349 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद हथियार और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फतेहगंज पूर्वी थाने में दर्ज दुष्कर्म, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version