गौ सम्मान आव्हान अभियान – द्वितीय चरण (27 जुलाई 2026)
सम्पादक धीरू यादव बरेली
गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 27 जुलाई 2026 को बरेली में विशाल जनसमर्थन के साथ भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान 7.5 लाख (750000) हस्ताक्षरों सहित जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर लगभग 1000 गौ सेवकों एवं सनातन समाज के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गौ माता के सम्मान, सेवा एवं सुरक्षा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। अभियान के माध्यम से भारत सरकार से गौ माता को “राष्ट्रमाता” का सम्मान प्रदान करने तथा गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल 2026 को आयोजित गौ सम्मान आव्हान अभियान के प्रथम चरण की सफलता के पश्चात 27 जुलाई 2026 को आयोजित द्वितीय चरण भी जनसहभागिता एवं जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गौ सेवा • गौ सुरक्षा • गौ सम्मान
जय गौ माता। जय भारत। 🚩
धीरज पाठक
ऋषि देव सिंह यादव
विशाल सक्सेना
सूरज दिवाकर
नीरज कुर्मी
निखिल वर्मा
वैभव भारद्वाज
रोहित शाक्य
वर्षा सक्सेना
गीता मिश्रा
गोतम कश्यप
पंकज पाठक
प्रदीप शर्मा
सुमित शर्मा
हिमांशु सोलंकी
निर्दोष राठौर
हिमांशु पटेल
आकश पारासरी
हर्ष
शिवा कुमार
अमन सक्सेना
