Home Poltical अपना दल (एस) का स्थापना दिवस: बरेली में अनुप्रिया पटेल ने भरी...

अपना दल (एस) का स्थापना दिवस: बरेली में अनुप्रिया पटेल ने भरी हुंकार, कहा

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

अपना दल (एस) का स्थापना दिवस: बरेली में अनुप्रिया पटेल ने भरी हुंकार, कहा

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

“अब पूर्वांचल ही नहीं, पूरा प्रदेश हमारी ताकत”

बरेली। बरेली के अर्बन हाट में मंगलवार को अपना दल (एस) का स्थापना दिवस जबरदस्त जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पार्टी के झंडों और बैनरों से सजा था, जबकि “जय अनुप्रिया, जय अपना दल” के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। पूर्वांचल से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

अनुप्रिया पटेल ने दिखाई संगठन की शक्ति
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंच से कहा, “बरेली की यह भीड़ हमारी पार्टी के लिए नई ऑक्सीजन है। जितने लोग हॉल में हैं, उतने ही बाहर खड़े हैं। बरेली ने बता दिया कि अब अपना दल (एस) सिर्फ पूर्वांचल की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की ताकत है।” उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में भी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं का यह जोश आने वाले चुनावों में नई दिशा देगा।

विपक्ष पर किया पलटवार
अनुप्रिया पटेल ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष हमारे SIR को लेकर झूठा भ्रम फैला रहा है, जबकि SIR का उद्देश्य केवल फर्जी वोटरों को हटाना है, किसी को डराना नहीं। जो फर्जी वोटर हैं, वे हटेंगे—लेकिन सच्चे मतदाता की ताकत और बढ़ेगी।”

आशीष पटेल ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मंच से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा, “मैं बरेली वालों से कुछ पूछना चाहता था, लेकिन अब नहीं पूछूंगा, क्योंकि अगर पूछता तो आपको ‘पूछ लग जाती’।” उनके इस मजाक पर मंच और हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने घोषणा की कि अगला स्थापना दिवस खुले मैदान में आयोजित किया जाएगा ताकि हर कार्यकर्ता तक पार्टी की आवाज पहुंच सके।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। मंच से कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version