Home Uncategorized अबीर-गुलाल से रंगीन हुई आकाशवाणी बरेली, होरी की थाप पर झूमे कलाकार

अबीर-गुलाल से रंगीन हुई आकाशवाणी बरेली, होरी की थाप पर झूमे कलाकार

0

अबीर-गुलाल से रंगीन हुई आकाशवाणी बरेली, होरी की थाप पर झूमे कलाकार

रिपोर्ट सत्य प्रकाश

बरेली। होली के पावन अवसर पर आकाशवाणी बरेली की फिजाएं अबीर-गुलाल और लोकधुनों से सराबोर हो उठीं। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष होली समारोह में जानकारी, जागरूकता और मनोरंजन की त्रिवेणी ने श्रोताओं के कानों में मिठास घोल दी।

कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना और अपर श्रेणी लिपिक संदेश सक्सेना के संयोजन में आयोजित इस रंगारंग महफिल में आकाशवाणी से जुड़े कलाकारों ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।

होली की इस सुरमयी शाम में प्रसिद्ध लोकगायक दीपक राणा, शकील अहमद और क्षमा सक्सेना ने पारंपरिक होरी और लोकधुनों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जन थिरकने को मजबूर हो गए। ढोलक की थाप और रंगों की बौछार के बीच पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण छा गया।

इस अवसर पर देवेन्द्र रावत, अमृता सिंह, शिप्रा मिश्रा, पूनम, रोचना मिश्रा, नीतू त्रिपाठी, मोहम्मद परवेज, प्रदीप मिश्रा, बृजेश तिवारी, कृष्ण पाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, कन्हैया, डॉ. रविंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, हरद्वारी लाल वर्मा, शीशपाल, हरीश कुमार, सत्यपाल सिंह, अभिनव पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अंत में आकाशवाणी बरेली के स्थानीय प्रशासनिक प्रमुख अजय अवस्थी ने सभी कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करते हैं।

होली के रंग में रंगी आकाशवाणी बरेली ने श्रोताओं के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का उपहार प्रस्तुत किया। 🌸

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version