Home Uttar Pradesh अवैध रिश्ते की खातिर पत्नी ने कराई पति की गला रेतकर हत्या,...

अवैध रिश्ते की खातिर पत्नी ने कराई पति की गला रेतकर हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

0

 

प्रेमी के हाथों मिटवा दिया अपना सिंदूर

अवैध रिश्ते की खातिर पत्नी ने कराई पति की गला रेतकर हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

रिपोर्ट/ राजेश सिंह 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शहीद पथ सर्विस लेन पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह परिहार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी पूजा सिंह ने अपने प्रेमी रामतीर्थ मौर्य के साथ मिलकर कराई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पूजा सिंह और रामतीर्थ मौर्य एक ही मकान में किराए पर रहते थे। पति के काम पर जाने के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह को इस रिश्ते की भनक लग चुकी थी और वह इसका विरोध कर रहा था, जिससे वह दोनों के लिए “बाधा” बन गया था।

पुलिस के मुताबिक इसी वजह से पूजा सिंह ने अपने प्रेमी रामतीर्थ मौर्य से पति की हत्या कराने की साजिश रची। योजना के तहत प्रदीप सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई और वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों — पूजा सिंह और रामतीर्थ मौर्य — को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version