Home Sports असम में कराटे प्रतियोगिता से लौटे बरेली के खिलाड़ी, बरेली जंक्शन पर...

असम में कराटे प्रतियोगिता से लौटे बरेली के खिलाड़ी, बरेली जंक्शन पर हुआ जोरदार स्वागत

0

असम में कराटे प्रतियोगिता से लौटे बरेली के खिलाड़ी, बरेली जंक्शन पर हुआ जोरदार स्वागत

 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाबूराम सिंह की ट्रेनिंग से चमके खिलाड़ी, समाजसेवियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर-पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कराटे पुरुष/महिला चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेकर लौटे बरेली के खिलाड़ियों का बरेली जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्टेशन पहुंचते ही वहां मौजूद अभिभावकों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस प्रतियोगिता में रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 16 मार्च को विश्वविद्यालय में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसके बाद 29 मार्च को टीम असम के लिए रवाना हुई थी। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सिंहान बाबूराम सिंह ने प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत की बदौलत खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचने में सफल हुए।

टीम में शामिल खिलाड़ियों में वर्णिका शुक्ला (पिता – विवेक शुक्ला, माता – स्व. अभा शुक्ला) और खुशी मौर्य (पिता – हरिओम, माता – राखी मौर्य) प्रमुख रहीं। प्रतियोगिता में खुशी मौर्य ने 45 प्रतिभागियों के बीच 17वां स्थान प्राप्त किया।

बरेली जंक्शन पर खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान समाजसेवी सत्य प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वादो काई कराटे-डू एसोसिएशन के यूपी-उत्तराखंड संयोजक धीरेंद्र सिंह धीरू भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे के सीनियर सीएमआई सैयद इमरान चिश्ती, टीटी व टीसी स्टाफ सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version