आकाशवाणी बरेली के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कल होगा वॉकॉथन, स्थापना दिवस समारोह भी आयोजित
रिपोर्ट सत्य प्रकाश
बरेली। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के आकाशवाणी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आकाशवाणी बरेली द्वारा 17 जून को एक विशेष वॉकॉथन (सामूहिक पैदल यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी बरेली के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
आकाशवाणी बरेली के केंद्राध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि वॉकॉथन बुधवार सुबह 6 बजे आकाशवाणी परिसर से शुरू होकर आईटीबीपी परिसर तक जाएगी। इस पैदल यात्रा में आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी, कर्मचारी, श्रोता और आम नागरिक भी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आकाशवाणी की समृद्ध विरासत से जोड़ना तथा स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता का संदेश देना है।
उन्होंने बताया कि वॉकॉथन के समापन के बाद सुबह 9 बजे आकाशवाणी परिसर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और जनसंचार के क्षेत्र में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
आकाशवाणी प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


