Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeBareillyआकाशवाणी बरेली के 90 वर्ष पूरे होने पर सजा कवि सम्मेलन व...

आकाशवाणी बरेली के 90 वर्ष पूरे होने पर सजा कवि सम्मेलन व मुशायरा, कविता और शायरी की महफिल ने बांधा समां

आकाशवाणी बरेली के 90 वर्ष पूरे होने पर सजा कवि सम्मेलन व मुशायरा, कविता और शायरी की महफिल ने बांधा समां

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। आकाशवाणी बरेली के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी परिसर में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं और कलाम के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में रामकुमार कोली, मनोज सक्सेना, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा, सत्यवती सिंह ‘सत्या’, कमलकांत श्रीवास्तव और अंजली वर्मा ने समाज, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। उनकी कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।

वहीं मुशायरे में मुख्तार अहमद, शुजात हुसैन, आरफीन जहां, अलीम हुसैन, शाकिर हसन, अफसर अली और अनवर अली ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर महफिल को यादगार बना दिया। शायरों की गजलें और नज़्में सुनकर उपस्थित श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे।

कार्यक्रम में अतुल सक्सेना, संदेश सक्सेना, ठाकुर दास, अमृता सिंह, क्षमा सक्सेना, सोनी सागर, अनुप्रीता सिंह, पंकज सक्सेना, अशोक कुमार, अशोक कुमार झा, देवेन्द्र रावत, डॉ. रविन्द्र कुमार, मोहम्मद परवेज, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र पाल, शीशपाल, शाकिर, राजेंद्र और संदीप अवस्थी सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी कवियों, शायरों, अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकाशवाणी बरेली साहित्य और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह आयोजन आकाशवाणी की गौरवशाली 90 वर्षीय यात्रा को समर्पित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments