Home Uttar Pradesh उपजा प्रेस क्लब में ‘महामूर्ख सम्मेलन’ की धूम, हास्य-व्यंग्य और कवि सम्मेलन...

उपजा प्रेस क्लब में ‘महामूर्ख सम्मेलन’ की धूम, हास्य-व्यंग्य और कवि सम्मेलन से गूंजा माहौल

0

उपजा प्रेस क्लब में ‘महामूर्ख सम्मेलन’ की धूम, हास्य-व्यंग्य और कवि सम्मेलन से गूंजा माहौल

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। होली के उल्लास भरे माहौल में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा उपजा प्रेस क्लब में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, कविताओं और विशेष उपाधियों के वितरण ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने बताया कि इस अनूठे आयोजन की नींव संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जे.सी. पालीवाल ने होली के शुभ अवसर पर रखी थी, जिसे संस्था निरंतर आगे बढ़ा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज अली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को हर वर्ष इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आकांक्षा कश्यप और अनन्या राणा ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को हास्यपूर्ण उपाधियों से सम्मानित किया गया। रोहित राकेश को ‘महामूर्ख’, मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ को ‘मूर्ख सम्राट’, राजीव गोस्वामी को ‘मूर्ख शिरोमणि’, उन्नति राधा शर्मा को ‘मूर्खाधिराज’, यशकीर्ति गंगवार को ‘मूर्ख भूषण’ और रणधीर प्रसाद गौड़ को ‘मूर्ख सरदार’ की उपाधि दी गई। वहीं डॉ. पवन सक्सेना को ‘शान-ए-रुहेलखंड’, भारतेंदु सिंह को ‘शान-ए-बरेली’, वीरेंद्र अटल को ‘शान-ए-उत्तर प्रदेश’ और खुर्शीद अली खान को ‘शान-ए-वतन’ की विशेष उपाधि प्रदान की गई।

कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। रोहित राकेश ने व्यंग्य करते हुए पढ़ा, “महामूर्ख यह सम्मेलन है, सभी ने किया आवेदन है…।” मनोज दीक्षित टिंकू ने कहा, “मूर्खों का ये दौर है, हर एक व्यवस्था है टंच…”। राजीव गोस्वामी ने अपनी रचना से ठहाके बटोरे, जबकि रणधीर प्रसाद गौड़ और यशकीर्ति गंगवार ने होली और प्रेम के रंगों पर आधारित काव्य पाठ किया। उन्नति राधा शर्मा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में खुर्शीद अली खान, अजय राज शर्मा, दीपक राणा, सुशील कुमार शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, सुबोध शुक्ला, भारतेंदु सिंह, आकाश सक्सेना, हरजीत कौर, नीलम वर्मा, सुधा पाठक, दुर्गा कश्यप, नीमा भंडारी, रत्ना वर्मा, रेहान, राजीव, धनंजय शर्मा, अमित कक्कड़, वीरेंद्र अटल, मुकेश तिवारी, भूपेंद्र नाथ वर्मा, प्रणतेश पाण्डेय, दिलशाद, कौशिक टंडन, एडवोकेट सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

होली के रंगों के बीच आयोजित यह सम्मेलन आपसी भाईचारे, सौहार्द और हास्य-व्यंग्य का अनूठा संगम साबित हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version