Home Uttar Pradesh उपज का भव्य होली मिलन समारोह: फूलों की होली, भजन संध्या और...

उपज का भव्य होली मिलन समारोह: फूलों की होली, भजन संध्या और पत्रकारों की एकता का संदेश

0

उपज का भव्य होली मिलन समारोह: फूलों की होली, भजन संध्या और पत्रकारों की एकता का संदेश

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की बरेली इकाई द्वारा शहर के होटल गाला गैलेक्सी में भव्य होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने एक साथ फूलों की होली खेलकर आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, बिथरी ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल और जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ होते हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उपज के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता और महामंत्री अजय कश्यप को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि बरेली की सकारात्मक पत्रकारिता अन्य स्थानों के लिए उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. उमेश गौतम और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा भी पहुंचे। महापौर ने कहा कि पत्रकारों को समाज की अच्छाइयों और कमियों दोनों को सामने लाना चाहिए, जबकि एसपी उत्तरी ने बरेली की मीडिया को सहयोगी और जिम्मेदार बताया।

समारोह का एक विशेष क्षण तब आया जब वरिष्ठ पत्रकार और उपज के संरक्षक शंकर दास को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत होने पर सम्मानित किया गया।

भजन संध्या में कौशिक टंडन द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों और पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

उपज के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपज हमेशा पत्रकार हित में कार्य करता रहेगा। वहीं महामंत्री अजय कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह आयोजन पत्रकारों को एकजुट करने और आपसी संवाद को मजबूत करने का प्रयास है।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने बरेली की पत्रकारिता की एकजुटता और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक संवाद का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version