Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandएप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट...

एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण*

*एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण*

रिपोर्ट हरीश  भाकुनी

*8 करोड़ 92 लाख 2 हजार रुपए की लागत से रामनगर -कालाढूंगी- चोरगलिया मार्ग के शेरनाला आरसीसी कंक्रीट मोटर पुल का निर्माण कार्य ड्रीम परियोनाओं में एक -अजय भट्ट*

 

हल्द्वानी नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को गोला पुल सुरक्षात्मक कार्य निर्माण और उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शेरनाला में निर्माणाधीन मोटर पुल के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कहा कि शेरनाला अभी गर्मी में शांत हो जाता है परंतु वर्षा ऋतु में आम जनमानस का आर पार जाना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये सड़क हल्द्वानी से लेकर आदि कैलाश तक जाती है और यही से चंपावत, पिथौरागढ़, धारचुला, नेपाल बॉर्डर तक इस सड़क से आवागमन होता है, इसी कारण इस स्थान पर नदी में मोटर पुल का निर्माण अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था लोनिवि पीआईयू खण्ड की अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य 25 जून तक पूर्ण करते हुए मानसून से पूर्व पुल से यातायात हेतु सुचारू किया जाय।

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक तरीके से पूरा किया जाय।

इस दौरान गोला रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर होने वाले कार्यो के निर्माण के संबंध में सांसद ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष कार्यों को शीघ्र ही कराया जाए। इसके साथ ही रेलवे विभाग के इंजीनियर से भी बातचीत कर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य को तेजी से कराया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। और कार्य समय पर हों ताकि मानसून के समय जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो ।

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून सीजन के दौरान गोला पुल और एप्रोच रोड को भारी छति पहुंची थी, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ था वर्तमान में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को तय समय सीमा पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ।

 

सांसद ने कहा कि क्षेत्र वासीयों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की स्थिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस दौरान सांसद द्वारा सूर्या नाला का भी निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त स्थान पर भी मोटर पुल का बनना आवश्यक है इस हेतु मोटर पुल बनाए जाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में डाईत्वधारी ध्रुव रौतेला, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता हल्द्वानी आशुतोष, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीआईयू बबीता सक्सेना के विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व अन्यअधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments