Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा जंगल सफारी, चूका...

एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा जंगल सफारी, चूका बीच लंच और फ्री मूवी टिकट

एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा जंगल सफारी, चूका बीच लंच और फ्री मूवी टिकट

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

पीलीभीत प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतरीन काम करने वालों को प्रोत्साहन देने की शुरुआत की

पीलीभीत/मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को अब खास इनाम मिलेगा। जिला प्रशासन ने ऐसी योजना बनाई है, जिसके तहत अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ को परिवार सहित पीलीभीत टाइगर रिजर्व में फ्री जंगल सफारी, चूका बीच पर लंच और फ्री मूवी टिकट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

जिले में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इस कार्य के लिए कुल 1522 बीएलओ तैनात किए गए हैं, जबकि निगरानी के लिए 52 जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। एसआईआर के तहत मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिन्हें भरवाने के बाद डिजिटल रूप से अपलोड भी किया जा रहा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित अवधि में सर्वाधिक डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चुने गए प्रथम स्थान प्राप्त बीएलओ को ही यह विशेष इनाम मिलेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि बीएलओ अधिक गुणवत्ता और तेजी के साथ अपने कार्य को पूरा करें।

जिला प्रशासन की इस पहल को बीएलओ में उत्साह बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments