Home Uttar Pradesh एसएसपी कार्यालय में ‘संवेदनशीलता कक्ष’ और पेंशनर रूम का उद्घाटन, फरियादियों और...

एसएसपी कार्यालय में ‘संवेदनशीलता कक्ष’ और पेंशनर रूम का उद्घाटन, फरियादियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

0
Oplus_0

एसएसपी कार्यालय में ‘संवेदनशीलता कक्ष’ और पेंशनर रूम का उद्घाटन, फरियादियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। फरियादियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी कार्यालय बरेली में दो नए कक्षों — संवेदनशीलता कक्ष (फरियादी हॉल) और पेंशनर रूम — का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इन सुविधाओं का औपचारिक शुभारंभ किया, जबकि पेंशनर रूम का फीता एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने काटकर उद्घाटन किया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संवेदनशीलता कक्ष विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय आते हैं। इस हॉल में लगभग 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को गर्मी या भीड़ में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए विशेष सुविधा

फरियादी हॉल के अलावा एसएसपी कार्यालय में पेंशनर रूम भी बनाया गया है। यह कक्ष सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए समर्पित है, ताकि वे अपने काम से कार्यालय आने पर आरामदायक और व्यवस्थित वातावरण में बैठ सकें। अधिकारियों के अनुसार दोनों कक्षों का निर्माण सरकारी स्वीकृत बजट से कराया गया है और निर्माण गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

महिला आईपीएस अधिकारी ने किया उद्घाटन

संवेदनशीलता कक्ष का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी और एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई के लिए आई सुभाष नगर थाना क्षेत्र की एक महिला को मंच पर बुलाकर उनसे भी फीता कटवाया गया।

उद्घाटन के बाद मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्था

आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशीलता कक्ष में पीने के पानी, आरामदायक बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

फरियादियों की मदद और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पुरुष और महिला पुलिसकर्मी दोनों तैनात रहेंगे।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का तेजी और प्रभावी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और समय पर समाधान देना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज हरित, पूर्व आरआई जगदीश सिंह पाटनी सहित कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version