Home Poltical दस्तावेज लेखक समिति सदर बरेली के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, कई...

दस्तावेज लेखक समिति सदर बरेली के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, कई पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला

0

दस्तावेज लेखक समिति सदर बरेली के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, कई पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर, बरेली के 2026–2028 द्विवार्षिक सत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्य चुनाव अधिकारी सहायक महा निरीक्षक निबन्धन तेज सिंह यादव और सहयोगी तुलसी दास की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभिन्न पदों पर कई उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए राजेश चन्द्र सक्सेना, अमर सिंह और अतुल सक्सेना के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर राकेश सक्सेना, प्रशांत सक्सेना और जे.पी.एस. पाल चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए तेजपाल सिंह, श्याम लाल और राजू सक्सेना ने नामांकन किया है।

कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार शर्मा और नरेन्द्र बाबू के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि सहायक सचिव पद के लिए राजेश कुमार और वीरेन्द्र देव मौर्य ने अपनी दावेदारी पेश की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी तेज सिंह यादव ने बताया कि सभी नामांकन निर्धारित नियमों के तहत प्राप्त किए गए हैं और आगामी कार्यक्रम के अनुसार आगे की चुनावी औपचारिकताएँ पूरी कराई जाएंगी। समिति के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version