Home Uttar Pradesh एसएसपी का सख्त एक्शन: गैरहाजिर रहने पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित

एसएसपी का सख्त एक्शन: गैरहाजिर रहने पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित

0

 

एसएसपी का सख्त एक्शन: गैरहाजिर रहने पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित

 

अवकाश समाप्ति के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे पुलिसकर्मी, विभागीय जांच के आदेश

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

 

बरेली।अनुराग आर्य (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली) ने अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने और गंभीर अनुशासनहीनता को संज्ञान में लेते हुए दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

पहला मामला

मुख्य आरक्षी 911 ना0पु0 अनुज कुमार (पीएनओ 112673853), नियुक्ति – थाना कोतवाली, बरेली।

उक्त मुख्य आरक्षी दिनांक 15.02.2026 से स्वीकृत 03 दिवस के आकस्मिक अवकाश पर गए थे। अवकाश समाप्त होने के उपरांत 19.02.2026 को ड्यूटी पर उपस्थित न होकर लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।

दूसरा मामला

मुख्य आरक्षी 1033 ना0पु0 अनिरुद्ध कुमार (पीएनओ 970900355), नियुक्ति – थाना कोतवाली, बरेली।

यह मुख्य आरक्षी 10.02.2026 को स्वीकृत 12 दिवस के आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुए थे। अवकाश समाप्ति के बाद 23.02.2026 को भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए और लगातार गैरहाजिर रहे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version