Home हल्द्वानी नैनीताल एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने पदोन्नत होकर स्थानांतरण पर जा रहे...

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने पदोन्नत होकर स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

0
  1. एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने पदोन्न होकर स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस अधिकारियों को दी भाव भीनी विदाई                                                          उप संपादक हरीश भाकुनी

*सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की हुई सराहना*

*उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* की अध्यक्षता में आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में जनपद से पदोन्नत होकर स्थानांतरित हो रहे 02 पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान एसएसपी नैनीताल ने निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया:

▫️*उपनिरीक्षक (एम) हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक):* स्थानांतरण के उपरांत अब रेंज कार्यालय नैनीताल में अपनी सेवाएँ देंगे।

▫️* रमेश सिंह नेगी (निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस):* रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल से पदोन्नत होकर 31वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित हुए हैं।

*अधिकारियों के उल्लेखनीय योगदान की चर्चा*

विदाई समारोह में दोनों अधिकारियों द्वारा जनपद में दी गई विशिष्ट सेवाओं को रेखांकित किया गया:

हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक):* एसएसपी नैनीताल ने इन्हें जनपद पुलिस का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए इनकी कर्तव्यपरायणता की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सती ने प्रधान लिपिक के समस्त दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करते हुए पत्रावली संबंधी समस्त कार्यों को सदैव समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया। प्रधान लिपिक कार्यालय में स्टाफ का कुशल मार्गदर्शन करने के साथ-साथ अपने सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार से पुलिस कर्मियों के कल्याणकारी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

▫️ रमेश सिंह नेगी (निरीक्षक सशस्त्र पुलिस):* इन्होंने पुलिस लाइन नैनीताल में SI(AP) के पद पर रहते हुए वीआईपी ड्यूटी, सलामी गार्द, एस्कॉर्ट, मुल्जिम पेशी और क्वार्टर गार्द जैसी चुनौतीपूर्ण ड्यूटियों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इन्होंने प्रतिसार निरीक्षक (RI) के सहयोगी के रूप में पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य किया।

उच्चाधिकारियों का संबोधन*

एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल और सीओ हल्द्वानी  अमित कुमार* ने दोनों अधिकारियों के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अधिकारियों ने अपने कार्यकाल दौरान उपरोक्त अधिकारियों के कार्यों के अनुभवों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उपहार/मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

स्थानांतरण पर जा रहे दोनों अधिकारियों ने जनपद नैनीताल में अपनी तैनाती के दौरान रहे कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल समेत समस्त अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन तथा नैनीताल पुलिस के अन्य साथियों के अहम सहयोग के लिए धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित की।

एसएसपी नैनीताल का विशेष बधाई संदेश*

समारोह के अंत में एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए कहा:

“पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि यह आपके वर्षों के कठिन परिश्रम, ईमानदारी और विभाग के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री हेम चंद्र सती और श्री रमेश सिंह नेगी अपनी नई तैनातियों में भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और विभाग का मान बढ़ाएंगे। नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से आप दोनों को नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

उपस्थिति*

इस अवसर पर  अंजना नेगी सीओ भवाली,  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक,  राजकुमार बिष्ट (निरीक्षक पुलिस दूरसंचार), निरीक्षक  अमर चंद्र शर्मा (प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ),  हिमांशु पंत (आंकिक) सहित प्रधान लिपिक कार्यालय का समस्त मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी ने नवनियुक्ति हेतु स्थानांतरण पर जा रहे उपरोक्त अधिकारियों को बधाई दी और उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सौम्य व्यवहार की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी व कार्मिक मौजूद रहे।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version