नैनीताल में मेडिकल स्टोर व रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण, 7 रेस्टोरेंट को नोटिस। सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी एवं सचिव पारुल थपलियाल के निर्देशन में आज 24 जुलाई 2026 को निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षक टीम में अभय कुमार सिंह (खाद्य सुरक्षा अधीक्षक), मीनाक्षी बिष्ट (वरिष्ठ औषधि निरीक्षक) एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र के 6 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जिनका कार्य संतोषजनक पाया गया।
इसके अलावा विभिन्न रेस्टोरेंट एवं दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ कमियां मिलने पर 7 रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किए गए।
भास्कर न्यूज 24
सटीक खबर, सबसे पहले
