Home हल्द्वानी आयुक्त दीपक रावत ने किया डीएम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों...

आयुक्त दीपक रावत ने किया डीएम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

0

आयुक्त दीपक रावत ने किया डीएम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

नैनीताल | 24 जुलाई 2026 सहसंपादक हरीश भाकुनी

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, शस्त्र, आरटीआई, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए दो माह के भीतर सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाने को कहा।

राजस्व अभिलेखागार में नकल संबंधी आवेदनों का समय पर पंजीकरण और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अनियमितता मिलने पर संबंधित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगने तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए।

शस्त्र एवं खनन अनुभाग के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक माह गन हाउस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version