Home Uncategorized ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार,...

ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार, अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त 

0

ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार, अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त

सहसंपादक हरीश भाकुनी

34 छोटे- बड़े सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण सहित अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ 02 शातिर भाई की जोड़ी गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 09.04.2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खराड़ी क्षेत्र स्थित सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां *घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग* का कार्य किया जा रहा था का भंडाफोड़ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल *34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर* LPG रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया।

मौके से अवैध रिफिलिंग करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

1. अमन उर्फ भल्ला* पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर, उम्र 26 वर्ष

2. शहजाद उर्फ शैजी पुत्र रईस अहमद, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष

उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में FIR No. 101/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।   बरामद माल:

34 गैस सिलेंडर (छोटे- बड़े)

LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट

अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

पुलिस टीम:

व.उ.नि. दीपक बिष्ट

उ.नि. वीरेंद्र सिंह बिष्ट

उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार

का. अमित कुमार

का. गगन भण्डारी

का. संजय सिंह

म.का. रेशू

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का संदेश:

जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।                   आमजन से अपील:                                                 यदि आपके आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आपातकालीन नंबर: 112, या अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version