Monday, June 8, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने विभु शर्मा वैभव का किया सम्मान

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने विभु शर्मा वैभव का किया सम्मान

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने विभु शर्मा वैभव का किया सम्मान

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से भारतीय जनता पार्टी बरेली के महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विभु शर्मा वैभव के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने कहा कि विभु शर्मा वैभव को मिले नए दायित्व के लिए संस्था की ओर से उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने पद का दायित्व पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

संस्था के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि विभु शर्मा वैभव लंबे समय से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते आ रहे हैं और भविष्य में भी समाज के हित में इसी तरह कार्य करते रहेंगे। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सिराज अली खान ने कहा कि संस्था को उनसे काफी उम्मीदें हैं और वे समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि विभु शर्मा वैभव के मनोनयन से रंगकर्मियों और संस्था से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।

सम्मान से अभिभूत विभु शर्मा वैभव ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह से वे भावुक हैं और सभी के स्नेह व आशीर्वाद के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा, डॉ. एम.एम. अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, नीलम वर्मा, प्रदीप मिश्रा, सुबोध शुक्ला, संजय मठ, प्रमोद उपाध्याय, धनंजय शर्मा, नाहिद बेग, अमित कक्कड़, मनीष शर्मा, मनोज शुक्ला, दिलशाद, गोपाल मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, देवेश शर्मा, आर्यन शर्मा, नरेश विश्वकर्मा, सचिन श्याम भारतीय और दीपक राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments