कलयुगी प्रधान ने नहीं बक्शा मुदार्घाट, कटवा दिए लाखों के शीशम के पेड
फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश
सबूत मिटाने के लिए पेड़ों की जड़ों को लगवा दी आग, सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम की ग्राम प्रधान ने उड़ा दी धज्जियां, बिना परमिशन के कटवा दिए शीशम के बहुमूल्य लाखों के पेड़
जनपद बरेली की सदर तहसील के ग्राम पंचायत मुड़िया अहमदनगर के शमशान भूमि में मौजूदा प्रधान द्वारा बिना परमिशन के शीशम के हरे भरे पेड़ों को बिना परमिशन के कटवा दिया गया और सबूत मिटाने के लिए पेड़ों की जड़ों को आग लगा दी गई लेकिन पेड़ों की जड़े जल नहीं पाई आज भी मौके पर मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब
मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि प्रधान द्वारा कटी हुई लकड़ी को मौके से हटा दिया गया है और कुछ छोटी-छोटी पगडंडिया श्मशान घाट में बिखरी पड़ी हुई थी।
इस खबर पर अधिक जानकारी के लिए वहां के मौजूदा ग्राम प्रधान से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के पेड़ों को सामाजिक कार्य के लिए सामाजिक सहमति से ऐसे ही काट लिया जाता है। वह सहमति किसकी थी यह अवगत नहीं कराने में असमर्थ रहे ?
मीडिया द्वारा प्रधान से पूछा गया कि
आपके शमशान घाट में शीशम के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है, क्या इसकी कोई परमिशन आपके पास है तो प्रधान ने कहा कि इस तरह के पेड़ ऐसे ही काट लिए जाते हैं और पत्रकार से कहा कि आपको ऐसे ही खबरें चलाने को मिलती हैं शहर में तमाम खबरें पड़ी हैं। जवाब में पत्रकार ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार होगा वहां की खबरें प्रकाशित की जाएंगी चाहे वह शमशान घाट की हो या अन्य सामाजिक खबरें जहां भ्रष्टाचार होगा वहां मीडिया कवरेज को मौजूद रहेगी। इस पर वर्तमान प्रधान द्वारा शमशान के किनारे पर
बह रही नहर का जलस्तर बढ़ने पर पेड़ गिरने की बात कही गई और बताया गया की नहर का जलस्तर बढ़ने पर पानी शमशान के भीतर तक आ जाता है। जिससे वहां स्थित शीशम के पेड़ गिर गए थे। वर्तमान प्रधान की इस बात को ग्रामीणों द्वारा नकार दिया गया। ग्रामीण जनता का कहना है नहर का जलस्तर बढ़ने पर भी पानी शमशान तक नहीं पहुंचता। यह वर्तमान प्रधान द्वारा भ्रष्टाचार की इबारत है।
ग्राउंड जीरो से मामले की खबर को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनका कहना है जल्द ही मामले को संज्ञान में लेकर दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
अब देखना दिलचस्प रहेगा, वर्तमान प्रधान द्वारा श्मशान घाट की भूमि पर भ्रष्टाचार की कटाई का वन विभाग द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा या फिर खबर को फिर ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा ?
